Haryanaline_Logo

 हरियाणा में कचरे से बनेगी बिजली, मुख्यमंत्री सैनी ने किया ऐलान, इन शहरों में लगेगा प्लांट

 
Haryana electricity Employee news
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा में कचरा प्रबंधन के दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया गया है। राज्य में जल्द ही 4 इंटीग्रेटेड वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित की जाएगी। हिसार अंबाला फरीदाबाद गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की स्थापना की जाएगी। इस प्लांट में वेस्ट कचरे से बिजली तैयार किया जाएगा।

इससे एक तरफ जहां बिजली की समस्या दूर हो जाएगी वहीं दूसरी तरफ कचरे की समस्या से भी निजात मिलेगा। सरकार के द्वारा जोरों शोरों से इसकी तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि साल 2028 तक इसे शुरू किया जा सके।


 मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी के द्वारा जानकारी दिया गया है कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हरियाणा शहर को नई विकास मिलेगी इसके साथ ही साथ कचरा प्रबंधन में भी काफी सहायता मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के साथ कचरे के उचित प्रबंधन की चुनौती भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अब कचरा केवल समस्या नहीं रहेगा बल्कि वैज्ञानिक तरीके से इसका उपयोग किया जाएगा जिससे हरियाणा के लोगों को भी फायदा मिलेगा।

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आने वाले समय में और भी कचरा से बिजली बनाने वाले संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। हरियाणा में विकास की एक नई परिभाषा लिखी जाएगी इसके साथ के साथ लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।