Haryanaline_Logo

Haryana education news : हरियाणा के छात्रों को शिक्षा विभाग का तोहफा, अब ऑनलाइन मनपसंद सब्जेक्ट चुन पाएंगे छात्र

 
Haryana education news
Whatsapp-Group

Haryana education news : हरियाणा के 11वीं क्लास के स्टूडेंट को हरियाणा सरकार के द्वारा बड़ा तोहफा दिया गया है। अब ऑनलाइन हरियाणा के 11वीं क्लास के छात्र अपना मनपसंद विषय चुन पाएंगे।

 

 बढ़ेगी पारदर्शित

 

ऑनलाइन मनपसंद विषय चुनने की सुविधा मिलने से पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों को भागदौड़ भी नहीं करना पड़ेगा। पहले मनपसंद सब्जेक्ट चुनने के लिए छात्रों को स्कूलों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब छात्रों को ऐसा नहीं करना होगा।

 

 

पहले दसवीं के बाद छात्रों को ऑनलाइन सब्जेक्ट चुनने के लिए लाइन में लगना पड़ता था और कई बार तो छात्रों को सही जानकारी नहीं होने की वजह से मनपसंद सब्जेक्ट भी नहीं मिल पाता था।

नए सत्र से पूरे राज्य में दसवीं के बाद ही इस नियम को लागू कर दिया जाएगा। आपको बता दे कि इस नए नियम के आने के बाद छात्रों को काफी राहत मिलेगी। वह आसानी से अपना मनपसंद सब्जेक्ट चुन पाएंगे। अब ऑनलाइन मनपसंद सब्जेक्ट चुनने का मौका मिलेगा और छात्रों का समय और मेहनत दोनों बच जाएगा।

 शिक्षा विभाग का कहना है कि लंबे समय से इस नए नियम को लागू करने की प्लानिंग की जा रही थी। कई बार ऐसा देखा जा रहा था कि सही जानकारी नहीं होने की वजह से छात्र मनपसंद सब्जेक्ट नहीं चुन पाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब बिना परेशानी मनपसंद सब्जेक्ट चुनने का मौका मिलेगा