अग्निवीरों को नौकरी देने की तैयारी में हरियाणा सरकार, CM सैनी ने सभी विभागों से मांगा रिक्त पदों का ब्योरा
Haryana News: एक तरफ अग्नि वीर का पहला बैच 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद रिटायरमेंट लेने वाला है वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में अग्नि वीरों को नौकरी देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा सभी विभाग से रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा 25 अगस्त को इसके संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई जिसमें बताया गया कि जितने भी विभाग में रिक्त पद हैं उन सब की जानकारी जल्द से जल्द दी जाए। रिक्त पदों की जानकारी मिलने के बाद सरकार उन सभी विभागों में अग्नि वीरों के लिए सीट आरक्षित करेगी।
1 महीने में देनी है रिक्त पदों की जानकारी
सरकार ने सभी सरकारी विभागों को आदेश दिया है कि रिक्त पदों के संख्या के साथ ही पद का नाम और आरक्षण के सहित अन्य सभी तरह की जानकारी एक महीने के भीतर उपलब्ध कराया जाए।
पहले बैच में हरियाणा के 1,373 युवा
अग्निपथ योजना के तहत हरियाणा से अब तक 7,228 युवा अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए हैं। इनमें से जिन लोगों का रिटायरमेंट होने वाला है सरकार के द्वारा उनके लिए नौकरी की तैयारी शुरू कर दी रही है।
जल्दी पहले बैच रिटायरमेंट देने वाला है जिसमें हरियाणा के 1373 युवा है शामिल है। सरकार के द्वारा इन सभी युवाओं को रोजगार देने की तैयारी शुरू की गई। सरकार के द्वारा हरियाणा के अग्नि वीरों को 20% का आरक्षण दिया जाएगा।
