Haryanaline_Logo

हरियाणा के बुजुर्गों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, ये बुजुर्ग मुफ्त में कर पाएंगे तीर्थ स्थलों के दर्शन

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana news: हरियाणा सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत राज्य के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मुफ्त में तीर्थ स्थल की यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार और आईआरसीटीसी के द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी कर लिया गया है।

 

 हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को कई तीर्थ स्थलों पर निशुल्क यात्रा कराया जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की शुरुआत की गई है।

 

 राजा के अलग-अलग जिलों के श्रद्धालुओं को हरियाणा परिवहन के वोल्वो बसों के माध्यम से अयोध्या सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों पर दर्शन अभी तक कराया जा चुका है।

 

 मुख्यमंत्री सैनी ने आदेश दिया है कि श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों पर ट्रेन के माध्यम से यात्रा कराया जाए। इसके लिए आईआरसीटीसी और हरियाणा सरकार के बीच समझौता भी हो चुका है।

 

इन तीर्थ स्थलों का कराया जाएगा यात्रा

 सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक पांडुरंग ने बताया कि आईआरसीटीसी और सरकार के बीच हुए समझौते के अंतर्गत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को हरियाणा से अयोध्या वाराणसी पटना साहिब नांदेड़ पुष्कर वैष्णो देवी शिरडी चैतन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।

 खाने पीने और ठहरने की सुविधा होगी निशुल्क 

 उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि इस योजना के अंतर्गत मुफ्त में खाने-पीने और ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए हरियाणा के 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग आवेदन कर पाएंगे।