हरियाणा के इन शहरों के बदलेगी तस्वीर, सरकार ने शुरू की तैयारी, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
Haryana Transport Nagar : हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए और गाड़ियों को रफ्तार देने के लिए कई बड़ी तैयारी की जा रही है। राज्य के 39 शहरों में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित होगा। इसके साथ ही साथ कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस के किनारे एक बड़ी नमो सिटी बनाने का प्रस्ताव भी सामने आया है और जैसे ही यह नमो सिटी बन जाएगा राज्य का विकास अलग स्तर पर होगा।
सरकार में शुरू की जमीन खरीदने की प्रक्रिया
राज्य सरकार के द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए 8 एकड़ और नमो सिटी बनाने के लिए 9000 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही यह अकाउंट शुरू कर दिया जाएगा। सामने जानकारी के अनुसार राज्य के 27 शहरों से जमीन खरीदी जाएगी।
हरियाणा के 39 शहरों में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगरों का उद्देश्य शहर के अभी प्रभारी वाहनों और परिवहन से जुड़ी गतिविधियों को व्यवस्थित करना है ताकि ट्रैफिक से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाए। राज्य में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक नहीं है और ट्रैफिक की समस्या भी काफी बढ़ गई है जिसे ठीक करने के लिए सरकार के द्वारा यह योजना बनाई गई है।
KMP एक्सप्रेसवे के पास बनाई जाएगी सिटी
KMP एक्सप्रेसवे के पास एक नया सिटी बनाया जाएगा। इस सिटी का मुख्य उद्देश्य है राज्य में रोजगार की संख्या में बढ़ोतरी करना, और साथ ही साथ ट्रैफिक की समस्या दूर करना भी है।
