Haryanaline_Logo

Haryana News: हरियाणा में रिश्वतखोरी पर सरकार का बड़ा फैसला, अब पैसा नहीं फंसेगा

 
Haryana news
Whatsapp-Group

 

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विजिलेंस ट्रैप कार्रवाई को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अब भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले व्यक्ति को ट्रैप के दौरान अपनी जेब से दी गई रिश्वत की राशि जल्द मिल जाएगी। सरकार के द्वारा इसके लिए हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो रिवाल्विंग फंड का गठन किया गया है।

 सरकार ने बनाया नया प्लान 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार फंड का संचालन महानिदेशक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा द्वारा किया जाएगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में भ्रष्टाचार खत्म करना और आपराधिक मामले की अच्छी तरह से जांच करना है।

 राज्य सरकार के द्वारा नया नियम बनाया गया जिसके अंतर्गत यदि राशि फंस जाती है तो शिकायत करने वाले व्यक्ति को तुरंत सहायता मिलेगा। रिवाल्विंग फंड के संचालन के साथ वृत्तीय निमंत्रण भी तय किए गए हैं। सरकार के द्वारा प्रावधान बनाया गया है कि फंड की 70% राशि उपयोग होने के बाद उसमें आवश्यक राशि फिर से उपलब्ध कराई जाएगी ताकि भविष्य में विजिलेंस ट्रैप कार्रवाई के लिए पर्याप्त राशि बनी रहे।

 सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अब रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर रिश्वतखोरी की घटना होती है तो अपसरो पर कार्रवाई की जाएगी।