हरियाणा में 3 दिनों तक दूध का सप्लाई बंद करने का ऐलान, किसान मिल्क प्लांट का करेंगे घेराव, देखें पूरी अपडेट
Haryana News: दूध के रेट को बढ़ाने को लेकर आज से 3 दिन तक यानी की 3 अक्टूबर तक दूध की सप्लाई बंद करने का ऐलान किया गया है। किसान और पशुपालकों के द्वारा एकजुट होकर सिरसा मिल्क प्लांट के बाहर जाने वाले दूध की सप्लाई को रोकने का ऐलान किया गया है।
इसके लिए गांव-गांव में कमेटीया बनाई जाएगी। किसान नेताओं का कहना है कि इस दौरान दूध का सप्लाई करने वालों पर 51000 का जुर्माना लगाया जाएगा। हरियाणा के पशुपालकों के द्वारा भैंस के दूध का रेट ₹100 प्रति लीटर करने की मांग की गई है जिसका समर्थन राजस्थान और पंजाब के किसान और पशुपालकों ने बताया है। वहीं दूसरी तरफ हिसार के किसानों ने इस हड़ताल में शामिल नहीं होने का ऐलान कर दिया है।
राष्ट्रीय किसान संगठन हरियाणा के जसवीर भाटी ने जानकारी दिया कि बुधवार शाम किस पशुपालकों की बैठक में गुरुवार सुबह वीटा मिल्क प्लांट का घेराव करने का फैसला लिया गया है। सामने जानकारी के अनुसार प्लांट के सीईओ के द्वारा दूध की सप्लाई जारी रखने की बात की गई इसके बाद किसानों ने प्लांट के गेट पर धरना देने का फैसला लिया है।
किसान मांग कर रहे हैं कि हरियाणा राजस्थान पंजाब में गाय के दूध का रेट ₹80, और भैंस के दूध का रेट ₹100 प्रति लीटर करने की मांग की गई है। किसान और पशुपालकों का कहना है कि 50 साल के बाद हमने यह मांग की है जिस पर सरकार को विचार करना चाहिए।
