हरियाणा के किसानों की लगी लॉटरी, सरकार ने किया बिजली दरों में राहत की घोषणा, अब नहीं पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
Haryana news : हरियाणा के किसानों को राज्य सरकार के द्वारा बड़ा तोहफा दिया गया है। राज्य सरकार के द्वारा किसानों के लिए बिजली बिल में बड़ी राहत की घोषणा की गई है। सरकार ने यह भी घोषणा किया है कि राज्य के किसानों को मात्र 10 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलती रहेगी।
किसानों को राहत देने के लिए सरकार के द्वारा अपने खजाने से 7870 करोड रुपए का भारी भरकम सब्सिडी वहां किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से लाखों किसानों को तोहफा मिला है।
सरकार के द्वारा कृषि क्षेत्र में किसानों को मजबूती देने के लिए बिजली का दाम स्थित रखा गया है इसके साथ ही बिजली की उपलब्धता भी बढ़ा दी गई है। आपको बता दे कि अगले वित्त वर्ष में किसानों को पिछले साल के मुकाबले 138 करोड़ यूनिट ज्यादा बिजली मिलेगी। बिजली विभाग के द्वारा इसकी तैयारी कर ली गई है।
मुख्यमंत्री के द्वारा कृषि क्षेत्र में विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए हरियाणा एग्री डिस्काउंट बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। इसके द्वारा राज्य के 7.5 लाख कृषि उपभोक्ताओं और 5084 समर्पित फीडरो की निगरानी की जाएंगी। इससे ट्यूबवेल कनेक्शन फॉल्ट सुधार और बिजली के गुणवत्ता में भी सुधार होगी।
