Haryanaline_Logo

 हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, मिड डे मील में हुई गड़बड़ी तो नपेंगे प्रिंसिपल, आदेश जारी

 
Haryana Mid Day Meal
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील में गड़बड़ी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार के साथ ही साथ शिक्षा विभाग के द्वारा भी मिड डे मील को लेकर सख्त निर्देश जारी किया गया है। अब क्लास 1 से लेकर क्लास 8 तक के विद्यार्थियों के दैनिक उपस्थिति की डिजिटल और मैनुअल निगरानी की जाएगी।

 

अब हरियाणा में स्कूल में रखे जाने वाले हाजिरी के रजिस्टर के साथ पीएम पोषण अप और MIS पोर्टल का मिलान किया जाएगा। तीनों जगह पर दर्ज संख्या अगर एक जैसी नहीं होगी तो फिर स्कूल के मुखिया पर कार्रवाई की जाएगी।

 

मिड डे मील में पारदर्शिता लाने के लिए लिया गया फैसला

 शिक्षा निदेशालय के द्वारा मिड डे मील में पारदर्शिता लाने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है। अब मिड डे मील को लेकर कक्षा अध्यापक मिड डे मील इंचार्ज और स्कूल मुखिया की जिम्मेदारी तय की गई है। अब रोजाना स्कूलों की जांच BEO के द्वारा किया जाएगा।

 

कक्षा अध्यापक से लेकर स्कूल मुखिया तक तय होगी जिम्मेदारी

शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार सभी कक्षा के अध्यापक को रोजाना विद्यार्थियों के उपस्थिति दर्ज करनी होगी इसके बाद कुल संख्या मिड डे मील इचार्ज को बतानी होगी। संबंधित कक्षा अध्यापक के हस्ताक्षर के बाद मिड डे मील इंचार्ज रजिस्टर में विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करेंगे।

 लंबे समय से मिड डे मील में गड़बड़ी की खबर सामने आ रही थी इसके बाद सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया। सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया है अगर मिड डे मील में गड़बड़ी होती है तो स्कूल के मुखिया के ऊपर कार्रवाई होगी।