हरियाणा में गोबर और कचरे से अब बनेगा ईंधन, सरकार ने लांच की नई नीति, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Haryana news : हरियाणा में प्रदूषण से निपटने के लिए और रोजगार की समस्या दूर करने के लिए सरकार के द्वारा एक नया प्लान तैयार किया गया है। सरकार के द्वारा राज्य में कचरा प्रबंधन गोबर और फसलों के अवशेष के प्रबंधन के लिए एक विशेष नीति बनाई गई है। नई नीति के अनुसार अब इन सभी चीजों से ईंधन बनाया जाएगा। सरकार ने इसके लिए संपीड़ित बायोगैस नीति को लागू किया है।
राज्य में जल्द खुलेंगे 6 बायोगैस प्लांट
अभी राज्य में 17 बायोगैस प्लांट है और 6 बायोगैस प्लांट जल्द ही खुलने वाले हैं। हरियाणा सरकार के द्वारा आने वाले समय में 100 से अधिक बायोगैस प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। हरियाणा सरकार के इस फैसले से राज्य में ईंधन की समस्या दूर होगी।
पराली जलाने की समस्या से मिलेगा छुटकारा
सरकार के इस नई नीति से पराली जलाने की समस्या खत्म हो जाएगी। राज्य में हर साल परली के वजह से काफी प्रदूषण फैलता है लेकिन अब प्रदूषण की समस्या खत्म हो जाएगी। अब पराली से इंधन तैयार किया जाएगा।
नई सीबीजी नीति में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रशिक्षुओं को ₹20000 सहायता राशि भी दिया जाएगा। सरकार का यह फैसला हरियाणा की किस्मत बदल देगी। साल 2047 तक हरियाणा में 100 से अधिक फीवर प्लांट लगा दिए जाएंगे।
