Haryanaline_Logo

हरियाणा के इन सरकारी कर्मचारियों की बेटियों की शादी पर मिलेगा 2.5 लाख रुपए का शगुन, 1 अप्रैल से शुरू होगी नई योजना

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana news: हरियाणा के पुलिस विभाग के जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। 1 अप्रैल 2026 से पुलिस विभाग अपने जवानों की बेटी के शादी पर 2.5 लाख रुपए का शगुन देगा। योजना का लाभ आईपीएस रैंक से लेकर कांस्टेबल रैंक के जवानों सभी को दिया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में शनिवार को ईआरएसएस ऑडिटोरियम पंचकूला में हुई बी-लेवल कल्याण गोष्ठी इसके बारे में बताया गया। डीजीपी के पहल के बाद मुख्यमंत्री के द्वारा भी इस योजना को मंजूरी दे दी गई है। डीजीपी ने बताया कि भविष्य में इस राशि को ₹500000 कर दिया जाएगा।

 कांस्टेबल रैंक के जवानों को भी मिलेगा लाभ 

 हरियाणा में कांस्टेबल रैंक तक लगभग 70000 कर्मचारी कार्यरत है और उन सभी को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस कल्याण कोष  से यह राशी लाभार्थियों  को दिया जाएगा। इस योजना की शुरुआत के बाद बेटियों की शादी में पुलिस जवानों को काफी मदद मिलेगी।


गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से मंथन करते हुए आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस दौरान शहीद हुए दो जवानों को श्रद्धांजलि दिया गया और 5 मिनट का मौन व्रत भी रखा गया।