Haryanaline_Logo

 हरियाणा के इन छात्रों को 4 साल तक हर महीने ₹1000 देगी सरकार, जानिए कैसे करें आवेदन

 
Haryana News
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य के सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सरकार ने एक विशेष योजना बनाई है। इसके लिए भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत इस बार हरियाणा के 23 37 छात्रों का चयन होगा।


आपको बता दे कि जिन छात्रों का चयन होगा उनको क्लास 9 से क्लास 12वीं तक 4 साल हर महीने ₹1000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति की राशि सीधा चयनित विद्यार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए 25 सितंबर 2026 से आवेदन शुरू होगा और 25 अक्टूबर अंतिम तिथि रखी गई है। परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
 

 

कौन कर सकता आवेदन?

 

इसके लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो हरियाणा के किसी सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हैं इसके साथ ही साथ क्लास आठवीं के बच्चे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। माता-पिता की वार्षिक आय 350000 रुपए से कम होनी चाहिए। हरियाणा के छात्र ही केवल इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आरक्षण और जिला-वार कोटा

 इसके लिए जिला स्तर पर मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। कैटिगरी के अनुसार छात्रों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0124-4066243 पर संपर्क किया जा सकता है। यह छात्रवृत्ति योजना गरीब छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी इसके मदद से गरीब छात्र अपनी पढ़ाई आसानी से पूरी कर पाएंगे।