Haryanaline_Logo

 हरियाणा में अब लिंग जांच करने वालों को होगी कड़ी सजा, सरकार ने बनाया नया प्लान, देखें यहां 

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा में भ्रूण के लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अब सघन अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के द्वारा कई नियम बनाए गए हैं इसके बाद भी भ्रूण हत्या नहीं रुक रहा है। 2025 में हरियाणा में भ्रूण हत्या के 83 मामले दर्ज हुए थे। देश में सबसे ज्यादा अभी के समय में भ्रूण हत्या हरियाणा में हो रहा है। एक तरफ जहां सरकार के द्वारा भ्रूण हत्या को गैरकानूनी बनाया गया है वहीं दूसरी तरफ भ्रूण हत्या रुकने का नाम नहीं ले रहा है।


 सबसे ज्यादा हरियाणा में हो रहा है भ्रूण हत्या

 केंद्र सरकार के द्वारा राज्यसभा में एक रिपोर्ट पेश किया गया था जिसमें बताया गया कि देश में सबसे ज्यादा भ्रूण हत्या हरियाणा में हो रहा है। हरियाणा के बाद राजस्थान में भी भ्रूण हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

  पिछले 4 महीने में कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पता चला है कि महिला एवं भ्रूण हत्या के लिए राजस्थान से हरियाणा आ रही है और हरियाणा में एक नेटवर्क फैला हुआ है जहां लिंग पहचान कर भ्रूण हत्या किया जाता है। 5 जुलाई को ही करनाल में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया जो अब भ्रूण हत्या करता था।

राज्य सरकार के द्वारा फैसला लिया गया है कि राज्य में भ्रूण हत्या के मामलों को और भी ज्यादा सख्त बनाया जाएगा। भ्रूण हत्या को लेकर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।