Haryanaline_Logo

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, राज्य के इन परिवारों को मिलेगी फ्री बस यात्रा, यहां देखें डीटेल्स

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana news : हरियाणा सरकार के द्वारा आम लोगों को सस्ती और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार के द्वारा हैप्पी कार्ड योजना के अंतर्गत अब वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों को प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक निशुल्क की यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

 

 हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने जानकारी दिया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को राहत देना है और उनके यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इस योजना के अंतर्गत 1000 किलोमीटर तक निशुल्क की यात्रा की सुविधा मिलेगी।

 

 आपको बता दे की हरियाणा सरकारी बसों में ओपन लूप टिकट व्यवस्था लागू की गई है और हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जहां यह व्यवस्था लागू किया गया है। इस आधुनिक प्रणाली के अंतर्गत यात्री अपने बैंक कार्ड, डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल माध्यमों से सीधे टिकट भुगतान कर सकते हैं।

 

लूप टिकटिंग प्रणाली लागू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिली है। यात्रियों को लंबी कतारे नहीं लगाना पड़ता है। हैप्पी कार्ड बनवा कर अपने शुल्क की यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।