Haryanaline_Logo

हरियाणा में सरकारी ठेकेदार बनने का मौका, 8000 युवाओं को सरकार देगी ट्रेनिंग, जानिए कैसे करें आवेदन

 
Haryana job update
Whatsapp-Group

 

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हरियाणा में इंजीनियरिंग की डिग्री या फिर डिप्लोमा की डिग्री रखने वाले युवाओं को अब सरकारी विभागों में सरकारी ठेकेदार बनने का मौका मिलेगा। ठेकेदार सक्षम युवा योजना के अंतर्गत इस साल सरकार 8000 पदों पर भर्ती लेने वाली है जिसके लिए 3 महीने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपको हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

 पंजीकृत युवा ठेकेदार को 25 लख रुपए तक के विकास कार्यों का ठेका दिया जाएगा। आपको बता दे 1 साल के लिए ₹300000 का ब्याज मुक्त बैंक ऋण भी दिया जाएगा। 3 महीने युवाओं को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी जिसमें युवाओं को कई तरह के हुनर सिखाए जाएंगे।

 ट्रेनिंग देने का कार्य श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को सोपा गया है। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद तृतीय पक्ष मूल्यांकन किया जाएगा और जो अभ्यर्थी सफल होंगे उन्हें प्रमाण पत्र मिलेगा। प्रमाण पत्र मिलने के बाद युवाओं को पंचायती राज्य संस्थाओं शहरी स्थानीय निकाय और अन्य विभागों में ठेका मिलेगा।

 कौन भर पाएगा फॉर्म

 इसके लिए अगर आप फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको कुछ शर्तों का पालन करना होगा। तो आईए जानते हैं कि इन शर्तों का करना होगा पालन...

  •  हरियाणा के निवासी होना चाहिए
  • उम्र 18 से 40 साल के बीच होना चाहिए
  • बेरोजगार बीटेक और इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक युवा आवेदन कर पाएंगे 
  • परिवार पहचान पत्र जरूरी है
  • CET की मेरिट सूची होना जरूरी है