Haryanaline_Logo

हरियाणा के गेस्ट टीचर्स को जल्द मिलेगी खुशखबरी, 12000 से अधिक गेस्ट टीचर्स को परमानेंट करने की तैयारी शुरू

 
Haryana news
Whatsapp-Group

 

Haryana Guest Teachers: पिछले 20- 21 सालों से सेवा देने वाले हरियाणा के गेस्ट टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य सरकार के द्वारा 12000 से अधिक अतिथि शिक्षकों को परमानेंट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पिछले दो महीने से यह लोग संघर्ष कर रहे हैं कि इन्हें परमानेंट किया जाए।

 राज्य सरकार के द्वारा 5000 से अधिक गेस्ट लेक्चरर्स को पहले ही परमानेंट किया जा चुका है और अब 12000 से अधिक गेस्ट टीचर्स को परमानेंट करने की तैयारी की जा रही है। लंबे समय से यह सभी गेस्ट टीचर्स खुद को परमानेंट करने की मांग कर रहे हैं।

अभी कुछ समय पहले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के द्वारा इस मामले में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया। हाई कोर्ट के द्वारा स्पष्ट रूप से आदेश दिया गया था कि 2 महीने के भीतर अधिक समय से सेवा देने वाले गेस्ट टीचर्स को परमानेंट किया जाए।


  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इसके बारे में जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी गई है और जल्द ही गेस्ट टीचर्स को खुशखबरी मिल सकती है।