Haryanaline_Logo

Haryana LPG Crisis: हरियाणा में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी से होटल रेस्टोरेंट मालिक परेशान, कर्मचारियों की नौकरी पर मंडराया खतरा

 
LPG gas cylinder
Whatsapp-Group

Haryana LPG Crisis:ईरान इजरायल युद्ध के वजह से देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है जिसकी वजह से परेशानियां बढ़ने लगी है। हरियाणा में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के वजह से त्राहिमाम मचा हुआ है और कई होटल पर तो ताला भी लटक गए हैं।

 होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी होने के वजह से अब कर्मचारियों की नौकरी पर भी खतरा मंडराने लगा है। होटल संचालकों का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से हमारी परेशानियां बढ़ने लगी है।

'नहीं मिल पा रहे सिलेंडर'

व्यापारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों को कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से उनका रेस्टोरेंट बंद हो गया है। उनका कहना है कि वह सरकार से कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन उन्हें समाधान नहीं मिल पा रहा है।

 हरियाणा में गैस सिलेंडर की कमी होने के कारण लोगों को कई तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामने यह जानकारी के अनुसार हरियाणा के कई रेस्टोरेंट में कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है।