Haryanaline_Logo

Haryana News: एक साथ निलंबित हुए हरियाणा के 6 पुलिसकर्मी, जानिए क्या है पूरा मामला

 
Haryana news
Whatsapp-Group

 

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी में थाने के बाहर हुई भयंकर गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है। इस घटना को सुरक्षा की चूक मानते हुए 6 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दे कि इस घटना में साथ युवक घायल हो गए थे जिनके शरीर से लगभग 20 गोलियां निकाली गई है। इस भयंकर गोलीबारी कांड के बाद पूरे हरियाणा में हड़कंप मच गया।

 घटना के बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की और कई आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। इस घटना का मुख्य आरोपी रोहित जो की झज्जर का रहने वाला है उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया था। पुलिस के द्वारा भी आत्मरक्षा के लिए एक गोली चलाई गई जो कि आरोपी के पैर में लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


 पुलिस के द्वारा तत्परता दिखाते हुए इस वारदात में शामिल आरोपी प्रीत (निवासी साहुवास) और युदबिन्दर (निवासी सांगा)को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन सभी आरोपियों को पुलिस के द्वारा फिलहाल जेल में रखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है वहीं पुलिस के द्वारा लगातार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे भी मारे जा रहे हैं।