Haryanaline_Logo

Haryana News: हरियाणा के इस जिले में भव्य ऑडिटोरियम का होगा निर्माण,  करोड़ों रुपए होंगे खर्च

 
Whatsapp-Group

Haryana news:  हरियाणा सरकार के द्वारा कई नए प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। राज्य में जल्दी एक बड़े ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। 1.27 एकड़ जमीन पर इस ऑडिटोरियम का निर्माण होगा।


 हरियाणा में बनेगा बड़ा ऑडिटोरियम

 सामने आई जानकारी के अनुसार नगर निगम मानेसर के वार्ड 15 के गांव नखडौला गांव में 1.27 एकड़ जमीन पर लगभग 550 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा इसके निर्माण में 27 करोड रुपए से अधिक का खर्च आ सकता है।


 6 मार्च को इसके लिए टेंडर ओपन हुआ था और अब एजेंसी को काम सोपा जाएगा। अगले 2 साल में इस ऑडिटोरियम को बनकर तैयार कर लिया जाएगा। इस ऑडिटोरियम में 100 गाड़ियों की पार्किंग, 200 स्क्वायर मीटर की लाइब्रेरी और 100 लोगों को बैठने की व्यवस्था होगी।


 इसके अंदर दो कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनाया जाएगा। दिल्ली जयपुर हाईवे के पास के गांव में इस ऑडिटोरियम को बनाया जाएगा यही वजह है कि यहां कई बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगे।