Haryanaline_Logo

Haryana News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला! हरियाणा में बंद होंगे 693 स्कूल, जाने क्या है कारण

 
Whatsapp-Group

Haryana News: शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा सरकार के द्वारा लगातार  कड़े फैसले लिए जा रहे हैं ताकि बच्चों की भविष्य पर कोई असर न पड़े। अब हरियाणा के मौलिक शिक्षा निदेशालय के द्वारा एक कड़ा फैसला लिया गया है। राज्य में बिना मान्यता प्राप्त चल रहा है 693 निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 जुलाई में ही दिया गया था आदेश 

 

जुलाई 2026 में ही शिक्षा निदेशालय के द्वारा गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था और इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी गई थी। आदेश जारी होने के बाद भी कई स्कूल बेधड़क चल रहे हैं और अभी तक इन स्कूलों को बंद नहीं किया गया है।

 शिक्षा निदेशालय ने जिला प्रशासन से मांगी सूची 

 शिक्षा निदेशालय के द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के द्वारा अभी तक गैर मान्यता प्राप्त स्कूल जो कि बंद हो चुके हैं उनकी सूची मांगी गई है। इसके साथ ही साथ यह आदेश भी दिया गया है कि जो स्कूल बंद नहीं हुए हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 मौलिक शिक्षा निदेशालय के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी स्कूल को बच्चों के भविष्य के साथ खेलने नहीं दिया जाएगा। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्कूलों को तुरंत बंद करवाया जाएगा ताकि आने वाले समय में बच्चों की भविष्य के ऊपर कोई असर न पड़े।