Haryanaline_Logo

Haryana News:  सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट, इन टीचर्स की जाएगी नौकरी, आदेश जारी

 
Haryana Teachers news
Whatsapp-Group

 

 

Haryana News: हरियाणा में शिक्षक पात्रता परीक्षा पास किए बिना  सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। सितंबर 2025 तक जिन शिक्षकों की रिटायरमेंट में 5 साल से अधिक समय था उन्हें अब हर हाल में HTET परीक्षा पास करना होगा वरना उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। 

HTET परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों की जायेगी नौकरी

 सामने जानकारी के अनुसार अगर शिक्षकों ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं किया तो उन्हें जबरन रिटायर कर दिया जाएगा। जिन शिक्षकों के रिटायरमेंट में 5 साल से कम समय था उन्हें परीक्षा पास करने की छूट मिलेगी लेकिन उन्हें किसी भी तरह का प्रमोशन नहीं मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद HTET परीक्षा को अनिवार्य कर दिया गया। हरियाणा में दो बार HTET परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

 

 सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है ताकि वह अपने क्षेत्र में आने वाले शिक्षकों को इसकी जानकारी दे सके। शिक्षकों का प्रमोशन में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार किया जाएगा। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों को जल्द ही इस परीक्षा को पास करना होगा।