Haryanaline_Logo

Haryana News: सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में हरियाणा सरकार,  अवैध-जर्जर इमारतों का होगा सर्वे

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana News: दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे की बाद हरियाणा सरकार भी एक्शन में है। गुरुग्राम में नगर निगम के द्वारा जर्जर और अवैध इमारत का सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है और तीन दिन में इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

सत्य निकेतन हादसे से सबक

 गुरुग्राम नगर निगम के द्वारा दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग के रहने के बाद सबक लिया गया है और हादसे में भारी नुकसान होने के बाद नगर निगम अधिकारी जागे हैं। नगर निगम के द्वारा एक साल से जर्जर भवनों का सर्वेक्षण नहीं कराया गया था। लेकिन दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद अब नगर निगम एक्शन में दिख रहा है।

 

 नए सिरे से होगा गुरुग्राम सहित हरियाणा के तमाम जिलों में सर्वे किया जाएगा और जहां भी जर्जर मकान या फिर कोई हॉस्टल दिखेगा उसे पर बुलडोजर चलेगा ताकि भविष्य में किसी भी तरह की घटना ना हो। सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बच्चों के भविष्य को लेकर किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जाएगा।