Haryana News: अपराधियों पर नकेल कसेगी हरियाणा सरकार, राज्य में लागू होगी ये विशेष व्यवस्था
Haryana News: हरियाणा में अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस के द्वारा विशेष तैयारी की गई है। हरियाणा पुलिस के द्वारा पूरे राज्य में खुफिया आधारित मॉडल 'RJSF' लागू करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है और अधिकारियों के द्वारा सोमवार को इस बात की जानकारी भी दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि आरजेएसएफ मॉडल के अंतर्गत अलग-अलग जिलों में अपराधियों के बारे में पता किया जा रहा है और उनका हिस्ट्री निकाला जा रहा है। अपराध पर रोक लगाने के लिए इस विशेष पहल की शुरुआत की गई है।
अपराधियों ने बताया कि 25 अगस्त 2026 तक 45207 को सक्रिय अपराधियों का डाटा तैयार किया गया है। इनमें से 57 परसेंट अपराधियों का सत्यापन भी हो चुका है और बाकी अपराधियों की खोज की जा रही है। हरियाणा सरकार के द्वारा अब राज्य में अपराध को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जहां पर क्राइम काफी ज्यादा है उन जिलों में आरजेएसएफ मॉडल के अंतर्गत अपराधियों के बारे में पता किया जाएगा और ऐसे अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। राज्य में अपराध खत्म करने के लिए इस विशेष पहल की शुरुआत की गई है।
