Haryanaline_Logo

Haryana News:  कश्मीर में शहीद हुआ हरियाणा का लाल, परिवार का रो रो कर हुआ बुरा हाल 

 
Haryana news
Whatsapp-Group

 

Haryana News: सिरसा जिले से एक बेहद ही दुख भरी खबर सामने आ रही है। जिले के इलाहाबाद क्षेत्र के कुतबढ़ गांव के रहने वाले सुख चैन सिंह जिनकी उम्र 30 साल थी जम्मू कश्मीर के राजौरी में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। देश की रक्षा करते हुए सुखचैन सिंह शहीद हो गए हैं।

 

उनके शहीद होने की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुखचैन सिंह भारतीय सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे थे और राजौरी में ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपने प्राण निछावर कर दिया।

  पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

 शाहिद सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर सिरसा एयरपोर्ट लाया गया है और उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

  2 साल पहले हुई थी शादी

 सुखचैन सिंह की शादी 2 साल पहले हुई थी और दो महीने पहले ही वह छुट्टी आए हुए थे। उन्होंने अपने भाई को कल ही बताया था कि 10 दिन के बाद वह दोबारा छुट्टी आने वाले हैं हालांकि उनके छुट्टी आने से पहले ही वह शहीद हो गए। अपने बहादुर बेटे को खोकर माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं क्षेत्र के लोगों की आंखें भी नम हो गई है।