Haryanaline_Logo

Haryana News: 

हरियाणा में अब ऑनलाइन पास होगा मकान का नक्शा, मुख्यमंत्री सैनी ने किया बड़ा ऐलान 

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana news:  हरियाणा में अब जमीन का नक्शा पास करने के लिए भाग दौड़ नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में बनने वाले घरेलू और वाणिज्यिक इमारत के लिए नगर निकाय विभाग के पास होने वाले नक्शे को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने से पारदर्शिता  बढ़ जाएगी और नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी। पहले नक्शा पास करने में लंबा समय लग जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

 कोई अधिकारी नक्शा पास करने में देरी करता है तो उसकी जवाब देही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सरकारी निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इसका ऐलान किया।

 वेस्ट पानी का किया जाएगा फिर से इस्तेमाल

 मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी के रीयूज़ पर कड़ा कदम उठाया जाए और पानी को किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं किया जाए। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी का अधिक से अधिक उपयोग हो।

 इस पानी का बागों में पौधा सिंचाई के लिए इस्तेमाल हो इसके साथ ही साथ कृषि कार्य में भी इसका इस्तेमाल किया जाए। मुख्यमंत्री ने नई सड़क निर्माण की घोषणा भी की।