Haryana News: मंडियो में हुई गड़बड़ी तो नपेंगे अफसर, CM सैनी ने जारी किया सख्त आदेश, MSP पर भी दी जानकारी
Haryana News: हरियाणा में फसलों की खरीद के दौरान होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा एक्शन प्लान बनाया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात्रि जिला उपयुक्त के साथ रबी फसल खरीद की तैयारी का समीक्षा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश जारी किया और कहा कि अगर कोई भी फसल खरीद के दौरान गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्तो को कहा की मंडियो में किसी भी तरह की असुविधा को सहन नहीं किया जाएगा। मंडियो में किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था शौचालय और कैंटीन जैसी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराएं। फसल का भुगतान सही समय पर किसानों के बैंक खाते में पहुंच जाना चाहिए।
मंडियो के गेट पर सीसीटीवी से हो रही है निगरानी
राज्य के सभी मंडियो के गेट पर सीसीटीवी से निगरानी किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह का गड़बड़ी नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि बिना देरी किसानों का भुगतान किया जाए और किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाए इसका भी ध्यान रखा जाए।
किसानों का रखा जाए विशेष ध्यान: CM सैनी
मुख्यमंत्री सैनी ने आदेश दिया है कि किसानों का विशेष ध्यान रखा जाए। फसल बेचने आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। इस बार सभी मंदिरों में खास तरह की व्यवस्था रखी गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
