Haryanaline_Logo

Haryana News: हरियाणा के लाखों विद्यार्थीयों को मिली सौगात, अब E-Bus में मिलेगी ये सुविधा, आदेश जारी

 
Haryanaline
Whatsapp-Group

 

Haryana News: हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हरियाणा के विद्यार्थी बस पास के माध्यम से इलेक्ट्रिक बसों में रोजाना 150 किलोमीटर फ्री सफर कर पाएंगे।

स्कूल कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करने वाले छात्रों के सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए सरकार ने नया नियम लागू किया है। सरकार के फैसले से रोजाना सफर करने वाले लाखों विद्यार्थियों को फायदा होगा।

 लाखो विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

 हरियाणा सरकार के फैसले से राज्य के लाखों विद्यार्थियों को राहत मिलने वाली है। राज्य के लाखों विद्यार्थी आसानी से इलेक्ट्रिक बसों से सफर कर पाएंगे। 150 किलोमीटर का सफर कोई भी विद्यार्थी आसानी से फ्री में कर पाएगा।

 मुख्यमंत्री सैनी ने किया ऐलान 

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा इसका ऐलान किया गया था और अब विभाग के द्वारा इस नए नियम को लागू भी कर दिया गया है। कई ऐसे बच्चे हैं जो लंबी दूरी तय करके रोजाना स्कूल कॉलेज जाते हैं ऐसे में नए नियम के लागू होने के बाद छात्रों को लंबी दूरी की यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी।