Haryanaline_Logo

Haryana News: एक्टिव हुआ मानसून! गुरुग्राम, जींद सहित इन जिलों में 4 दिन होगी तूफानी बारिश, देखें अपडेट

 
Haryana Weather news
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा में बीती रात एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। जींद कुरुक्षेत्र गुरुग्राम सहित कई जिलों में बुधवार को भारी बारिश हुई जिसकी वजह से सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया।

मौसम में बदलाव होने से तापमान में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है हालांकि हिसार में अभी भी तापमान 37 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है जिसकी वजह से हिसार राज्य का सबसे गर्म जिला बना हुआ है।
 

 भारतीय मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज बृहस्पतिवार को भी राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 5 दिनों तक हरियाणा के अधिकतर जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज जींद कुरुक्षेत्र गुरुग्राम कैथल पलवल हिसार सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।


हिसार व आसपास के जिलों में धूप निकलने के कारण दिन के समय में गर्मी रही। अन्य जिलों का तापमान 35 डिग्री से नीचे आया है। विज्ञानियों की मानें तो पांच सितंबर तक लगातार वर्षा का यलो अलर्ट जारी रहेगा।