Haryanaline_Logo

Haryana News: अब सरकारी स्कूलों में छात्रों को मिलेगी यह विशेष सुविधा, सरकार ने शुरू की तैयारी, देखें 

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य में क्लास 9 से क्लास 12वीं तक के छात्राओं को अब मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना का लाभ मिलेगा।

 

नई योजना के अंतर्गत अब छात्रों को फोर्टीफाइड स्किम्ड फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर और प्रोटीन मिल्क बार उपलब्ध कराया जाएगा।

 

1 से 8 सितंबर तक सभी जिला अधिकारियों को पत्र भेजकर इसका डाटा तैयार करके भेजना होगा कि कैसे स्कूल में कितनी छात्राएं पड़ती है। स्कूल प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वह स्कूल में सबसे पहले छात्रों की संख्या बताएं उसके बाद स्टॉक तय किया जाएगा।

क्लास 9 से लेकर क्लास 12वीं तक के छात्राओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट तौर से कहा है कि इसमें मिड डे मील से संबंधित कोई भी जानकारी या डाटा को शामिल नहीं किया जाएगा।

इस योजना पर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा निगरानी रखा जाएगा ताकि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं हो पाए।