Haryana News: हरियाणा में जल संकट दूर करने की तैयारी शुरू, इन 104 नहरो का होगा पुनर्वास
Haryana News: हरियाणा में जल संकट की वजह से आम जनता के साथ-साथ किसानों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा जल प्रबंधन को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। हरियाणा को जल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है इसके लिए मुख्यमंत्री ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना मंजूरी दी है जिसे विश्व बैंक का समर्थन मिला है। इस परियोजना में टोटल 5714.80 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
शनिवार को हुई मीटिंग में लिया गया फैसला
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अध्यक्षता में शनिवार को स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी सी की बैठक में इस परियोजना से जुड़े विभिन्न बातों पर चर्चा किया गया। इस दौरान कई बड़े मंत्री भी मौजूद।
104 नहरो का पुनर्वास जल्द होगा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा में 104 नहरो का पुनर्वास किया जाएगा। इससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी साथ ही साथ नहर नेटवर्क को भी काफी आधुनिक बनाया जाएगा। हरियाणा में पानी का संकट खत्म करने के उद्देश्य से ही यह बड़ा फैसला लिया गया है।
सरकार के फैसले से हजारों एकड़ जमीन को सिंचाई का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही साथ जल भराव वाली जमीन को भी सुधर जाएगा और पानी का विशेष इंतजाम किया जाएगा।
इन जिलों में बनेगी वाटर बॉडीज
हरियाणा के भिवानी जींद कैथल महेंद्रगढ़ रेवाड़ी चरखी दादरी और सिरसा समेत 7 जिलों में 131 वाटर बॉडीज का निर्माण किया जाएगा इसके साथ ही साथ यहां पानी संरक्षित करने का उपाय भी किया जाएगा। सीवेज के पानी का दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि राज्य में अब पानी की समस्या खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
