Haryanaline_Logo

Haryana news: सफर हो जाएगा बेहद आसान, हिसार से इन शहरों के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट, पढ़े पूरी खबर

 
Haryana news
Whatsapp-Group
Haryana news: हरियाणा के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से जल्द ही दो जगह के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है। अभी एयरपोर्ट से चार जगह के लिए सेवाएं चल रही है जिसमें दिल्ली अयोध्या चंडीगढ़ और जयपुर शामिल है।
अब हरियाणा सरकार के द्वारा जल्द ही अहमदाबाद और जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू किया जाएगा। सूत्रों की माने तो समर शेड्यूल में  इसकी घोषणा की जा सकती है। इस महीने एविएशन कंपनी एलाइंस एयर अपना शेड्यूल जारी करने वाली है।पहले अहमदाबाद और इसके बाद जम्मू के लिए हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट की सुविधा शुरू होगी।
रात को शुरू हो सकती है फ्लाइट की सुविधा
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को हिसार एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स (IFR) के तहत विमान संचालन की DGCA से मंजूरी मिल गई है। सामने जानकारी के अनुसार ही सारी एयरपोर्ट से केवल दिन के समय नहीं बल्कि रात के समय में भी अब फ्लाइट की सुविधा शुरू होगी।
 गर्मी के समय ज्यादातर लोग छुट्टियों में अलग-अलग स्टेट में जाते हैं। जम्मू और अन्य स्टेट के लिए फ्लाइट की सुविधा शुरू होने से टूरिस्ट को काफी फायदा होगा।