Haryana News: हरियाणा में किसानों पर टूटा मौसम का कहर, भारी नुकसान के बीच CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान
Haryana News: हरियाणा में बे मौसम बारिश हो रही है जिसके वजह से राज्य के किसानों की परेशानियां बढ़ने लगी है। भारी बारिश और ओलावृष्टि के वजह से राज्य के गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। अब राज्य सरकार ने किसानों को राहत देने की योजना बनाई है।
मुख्यमंत्री सैनी ने प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जानकारी लेने और नुकसान के आकलन के बारे में जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री सैनी ने सभी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगते हुए कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में नुकसान हुआ है तो तुरंत इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए।
प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और सभी जिलों से जानकारियां ली जा रही है। पिछले दो दिनों से राज्य में भयंकर बारिश और ओलावृष्टि हो रही है जिसकी वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कई किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से फसलों का गुणवत्ता कम हो गया है।
बीते दिन CM सैनी के द्वारा सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि जहां-जहां नुकसान हुआ है वहां जाकर पारदर्शिता के साथ इंक्वारी करें और क्षेत्र के एसडीएम भी खुद मौके पर जाकर स्थिति को देखें। मौसम विभाग ने अभी राज्य में बारिश की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि फसलों का नुकसान हुआ तो सरकार हर संभव मदद करेगी।
