Haryanaline_Logo

Haryana Rain Alert : हरियाणा के जींद समेत 18 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, मैप द्वारा समझें मौसम विभाग का हाल 

आज   सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़  यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और भिवानी में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। 
 
 आज   सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़  यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और भिवानी में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। 
Whatsapp-Group

Haryana Rain Alert : हरियाणा में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम में बदलाव शुरू हो चुका है। बदलते मौसम के साथ आज प्रदेश के 18 जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

इस दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार है। वही मौसम विभाग ने आमजन को इस दौरान सावधानी बरतनी की चेतावनी दी है। 

हरियाणा में मध्यम से तेज बारिश 

बता दें कि बीते दो दिनों से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं आने वाले दिनों में मौसम लगातार परिवर्तनशील रहने वाला है। 

मदनलाल कीचड़ ने कहा बदलते मौसम के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। 

उन्होंने कहा कि पश्चिमी जिलों हिसार सिरसा फतेहाबाद भिवानी चरखी दादरी में हल्की सी मध्यम बारिश हो सकती है। 

वहीं दक्षिणी हरियाणा में माध्यम से तेज बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार या बारिश फसलों के लिए लाभदायक होने वाली है धान की रोपाई में या फसल काफी फायदा पहुंचाने वाली है। 


जबकि बाजार ग्वार सहित अन्य फसलों के लिए भी यह बारिश कारगर सिद्ध होने वाली है। 


6 जुलाई तक लगातार बारिश के आसार


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन यानी 6 जुलाई तक लगातार बारिश के आसार जताई जा रहे हैं। 

इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी और बदलते इस मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 


बता दें कि बीते दिनों मानसून की दस्तक से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। 

वहीं राज्य का सबसे गर्म जिला सिरसा है जिसका तापमान 36 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार, आज   सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़  यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और भिवानी में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।