Haryanaline_Logo

Haryana Road News: हरियाणा के इस जिले में बनेंगी तीन चकाचक सड़के, करोड़ों रुपए होंगे खर्च 

 
Haryana road news
Whatsapp-Group

 

Haryana Road News: हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है ताकि शहर के साथ-साथ गांव में भी कनेक्टिविटी बढ़ सके। अब चरखी दादरी जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाली मुख्य सड़कों को चकाचक बनाया जाएगा।

 

चरखी दादरी में तीन सड़कों के निर्माण का टेंडर शुरू कर दिया गया है। टोटल 11.6 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी इसके निर्माण कार्य में 4.51 करोड रुपए खर्च होंगे।

 

टेंडर की प्रक्रिया हुई शुरू 

 

इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सड़क के बनने के बाद 20000 से अधिक गाड़ी चालकों को राहत मिलेगी इसके साथ ही साथ कई गांव के लोगों को सफर में सुविधा मिलेगी।

 इन सड़कों का होगा निर्माण 

 आपको बता दे चरखी दादरी के घोसला भैरवी, चिड़िया पोता और घोसला रामनगर सड़कों का स्थिति काफी खराब हो गया है पिछले काफी लंबे समय से यहां के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।

 सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जिसकी वजह से सफर के दौरान हद से हो रहे हैं। ग्रामीणों के द्वारा इन सड़कों को दोबारा बनाने की मांग उठाई जा रही थी और अब सरकार के द्वारा इन सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

इन तीनों सड़कों को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश जारी किया गया है इसके साथ ही साथ इन सड़कों के गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।