Haryana Roadways: ट्रेन टिकट की वेटिंग छोड़िए, हरियाणा रोडवेज से ₹600 में करें वैष्णो देवी की यात्रा, देखें रूट
Haryana Roadways: हर मौसम में वैष्णो देवी की ट्रेन फुल रहती है। आपको भी अगर वैष्णो देवी यात्रा करना है और आपको ट्रेन में टिकट नहीं मिल रही है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। अब आपको जनरल कोच में धक्का नहीं खाना पड़ेगा या फिर प्राइवेट बसों में ज्यादा पैसा देकर वैष्णो देवी की यात्रा नहीं करना पड़ेगा हम आपको एक बहुत ही अच्छा विकल्प बताने वाले हैं।
हरियाणा रोडवेज वैष्णो देवी के लिए बसों का संचालन करता है और यह वर्ष दिल्ली से होकर पानीपत अंबाला कुरुक्षेत्र जैसे बड़े शहरों से गुजरता है। आप अगर वैष्णो देवी जाना चाहते हैं तो बहादुरगढ़ रोहतक या पानीपत से आसानी से बस से सफर कर सकते हैं।
कश्मीरी गेट से बेहतर सेवाएं
वैष्णो देवी जाने के लिए दिल्ली के कश्मीरी गेट से आपको आसानी से बस मिल जाएगी और रात के समय भी यहां आसानी से बस मिलती है। सबसे बड़ी बात है यह बस रात के समय खुलता है और हर आधे घंटे पर आपको आसानी से बस मिल जाएगी। किराए की बात करें तो कश्मीरी गेट से अगर आप वैष्णो देवी की यात्रा करते हैं तो आपको 600 से 800 के बीच किराया देना होगा जो कि आपका बजट में होगा।
क्या है रूट?
हरियाणा रोडवेज की बसें सोनीपत होते हुए पानीपत, करनाल, अंबाला कैंट, लुधियाना, पठानकोट, जम्मू तक जाती है और यह टोटल 12 से 13 घंटे में यात्रा पूरी करती है। कटरा बस स्टैंड पर आपको यह बस उतार देगी। इन बसों के माध्यम से आप आसानी से वैष्णो देवी दर्शन कर सकते हैं और आपको ज्यादा खर्च भी नहीं लगेगा।
