Haryanaline_Logo

हरियाणा STF की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी हत्या के आरोपी को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार 

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा एसटीएफ के द्वारा एक इनामी आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी के ऊपर 5 लाख का इनाम भी रखा गया था। पंजाब में हत्या की एक मामले में मुख्य आरोपी माने जाने वाले शक्ति कुमार को हिसार एसटीएफ के द्वारा एक सटीक रणनीति के बाद गिरफ्तार किया गया।

 

 सामने जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम ने हिसार में राजगढ़ रोड पर बायपास फ्लाईओवर के पास आरोपी को रोका और गिरफ्तार किया। यह आरोपी पंजाब के राजीव नगर का रहने वाला है और पंजाब के अबोहर में एक शोरूम संचालक की हत्या करने के बाद फरार था। आरोपी को अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ बरामद किया गया।

 

 इस आरोपी के ऊपर 2 अक्टूबर 2026 को प्राथमिक की दर्ज की गई थी। सामने जानकारी के अनुसार आरोपी अबोहर में न्यू ईयर विल शोरूम के मालिक संजय वर्मा की हत्या करके फरार हो गया था। आरोपी के ऊपर 5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी। हरियाणा एसटीएफ के द्वारा एक रणनीति बनाई गई जिसके अंतर्गत इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।