हरियाणा को अगले महीने मिलेगी नई फ्लाईओवर की सौगात, लाखों लोगों का सफर हो जाएगा आसान
Haryana Road news : गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे के अंतर्गत आने वाले जमालपुर और पातली फ्लावर का निर्माण कार्य लगभग 99% तक पूरा हो गया है। दोनों फ्लाईओवर को अगले महीने खोला जा सकता है हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सितंबर के महीने के पहले सप्ताह में ही दोनों फ्लाईओवर को खोल दिया जाएगा। अब बता दे पटौदी बाईपास को पहले ही खोला जा चुका ह। इस फ्लाईओवर को खोले जाने के बाद सफर काफी आसान हो जाएगा।
बनाए जाने हैं 25 फ्लाईओवर और अंडरपास
आपको बता दे यह 2000 करोड रुपए की परियोजना है जिसमें 25 फ्लाईओवर और अंडर पास बनाया जाएगा।पातली और जमालपुर फ्लाईओवर के बीच की लंबाई 900 मीटर से 1 किलोमीटर के बीच है। अभी यह बन रहा है जिसकी वजह से सर्विस रोड से गाड़ियां निकलती है।
साल 2021 में ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया था लेकिन हाई टेंशन तारों के नहीं हटाने के कारण इसके काम में देरी हुई। हालांकि अब इसका कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस फ्लाईओवर के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जल्द ही अब इस फ्लाईओवर को खोल दिया जाएगा। जैसे ही इस फ्लाईओवर को खोल दिया जाएगा वैसे ही सफर काफी आसान हो जाएगा।
