Haryanaline_Logo

हरियाणा के लाखों बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी खबर, 15 अगस्त के बाद खाते में आएंगे इतने पैसे

 
Whatsapp-Group

Haryana News Hindi: हरियाणा के लाखों बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है अब हरियाणा के बीपीएल परिवारों को राशन डिपो से 2 लीटर सरसों तेल नहीं मिलेगा बल्कि उसकी जगह पर ₹250 सीधे खाते में भेजने का फैसला हरियाणा सरकार के द्वारा किया गया है।

 

अगस्त से इस व्यवस्था को लागू करने का आदेश दिया गया है और उसका सीधा फायदा 39.89 लाख बीपीएल परिवारों को मिलने वाला है। अभी खाते में राशि नहीं भेजी गई है लेकिन सरकार के द्वारा जल्द ही राशी खाते में भेजी जाएगी।

 अब 2 लीटर सरसों तेल के जगह मिलेगा पैसा 

 पहले राशन डिपो पर 2 लीटर सरसों तेल दिया जाता था लेकिन अब 2 लीटर सरसों तेल की जगह पैसे दिए जाएंगे। सरकार के द्वारा ₹250 बैंक खाते में भेजने का फैसला लिया गया है। अगस्त के महीने से ही यह नया नियम लागू किया जा रहा है। अगस्त से राज्य के 39.89 लाख बीपीएल परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

 

 15 अगस्त के बाद भेजा जाएगा पैसा

 सामने जानकारी के अनुसार 15 अगस्त के बाद पैसा भेजे जाने की संभावना है। राशन डिपो पर 2 लीटर कच्ची घानी का तेल ₹100 प्रति लीटर मिलता था लेकिन मार्केट में इसका दाम 280 से ₹400 तक है। सरकार के पास कच्ची घानी सरसों तेल की कमी के कारण पैसा देने का फैसला लिया गया है।