Haryanaline_Logo

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में चमक गरज के साथ बरसेंगे बादल 

 
Haryana weather news
Whatsapp-Group

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात को मौसम फिर से करवट लेगा। राज्य में आज रात से नया पश्चिमी विश्व व्यक्ति होने वाला है जिसकी वजह से आज से फिर से राज्य में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। बीते दिन को राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ बारिश हुई।

 मौसम विज्ञान को की माने तो 31 मार्च तक राज्य की अधिकतर जिलों में बारिश होती रहेगी। बे मौसम होने वाली बारिश के वजह से राज्य में फसल बर्बाद हो रहे हैं और किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।

 इन जिलों में होगी बारिश

 आज रात से हरियाणा के सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी जींद कैथल करनाल पानीपत सोनीपत में तूफानी बारिश के आसार हैं। 27 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। बीते 24 घंटे में राज्य के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। तापमान में गिरावट होने से ठंड महसूस हो रही है।

 फसलों को हो रहा है नुकसान

 राज्य में लगातार बारिश होने से फसलों को नुकसान हो रहा है। कई जिलों में तो बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे हैं और तूफानी हवा चल रही है। अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।