Haryana weather alert: सुहाना होगा हरियाणा का मौसम, आसमान में छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश के आसार
Haryana weather alert: हरियाणा में तापमान काफी ज्यादा बढ़ चुका है। राज्य के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। हालांकि अब राज्य में बरसात की रिमझिम फुहार पड़ने वाली है। कल की बारिश होने से एक बार तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के अनुसार राज्य का मौसम बदलने वाला है। राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोंभ सक्रिय होने वाला है जिसकी वजह से आसमान में बादल छाए रहेंगे और राज्य में हल्की बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं चलने वाली है। तेज हवाएं चलने से एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा।
14 मार्च तक हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। 14 मार्च के बाद हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
