Haryanaline_Logo

Haryana Weather: 15 से 19 सितंबर तक हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश, तेज हवाएं और ब्रजपात का अलर्ट जारी

 
Haryana heavy rain news
Whatsapp-Group

Haryana Weather : हरियाणा में मानसून अपने अंतिम चरण में है जल्द ही मानसून पर ब्रेक लगने वाला है। मौसम विभाग की मानेसर सितंबर के महीने में सामान्य से 50% कम बारिश दर्ज की गई है। रविवार को भी हरियाणा के तमाम जिलों में बारिश हुई और आज सोमवार को भी अंबाला यमुनानगर फतेहाबाद सिरसा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है ।

 कई जिलों में 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान 

 एक तरफ राज्य में बारिश हो रही है वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है। आपको बता दे फतेहाबाद और हिसार में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है और यहां गर्मी अपने चरम पर है।


 वहीं ज्यादातर जिलों में तापमान 28 से 36 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल हर साल के तुलना में बारिश सामान्य से कम हुई है। बारिश कम होने का सीधा असर फसलों पर देखने को मिल रहा है कई जगह फसल पीले पड़ने लगे हैं।सितंबर तक हरियाणा में 303.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 403.2 मिलीमीटर होती है।

 15 से 18 सितंबर तक होगी बारिश

 मौसम विभाग की माने तो हरियाणा के तमाम जिलों में 15 से 18 सितंबर तक भारी बारिश होगी। राज्य के तमाम जिलों में तूफानी बारिश का आलोट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो 15 से 18 सितंबर तक बारिश के साथ-साथ कई जिलों में ओलावृष्टि होगी वहीं कई जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि 18 सितंबर के बाद मानसुनी गतिविधियों पर ब्रेक लग जाएगी। अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल गुरुग्राम हिसार रेवाड़ी सहित पश्चिमी हरियाणा के कई जिलों में 19 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।