Haryana weather news: 3 मार्च को हरियाणा में रहेगा शुष्क मौसम, होली के दिन इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, देखें अपडेट
Mar 2, 2026, 20:50 IST
Haryana weather news: हरियाणा में तीन और चार मार्च को मौसम शुष्क बना रहेगा। 4 मार्च की रात हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश होगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। उत्तरी हरियाणा में होली के दिन बारिश हो सकती है। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है इसकी वजह से हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
मार्च के महीने की शुरुआत गर्मी के साथ हुई है। राज्य की अधिकतम जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस है।
16 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
राज्य में अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी महसूस होने लगी है। भिवानी में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज की गई है यहां का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है।
इन जिलों में बढ़ गया तापमान
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल,कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात,
हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया है।
