Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में 35 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान, पड़ने लगी भीषण गर्मी, इस दिन से बदलेगा मौसम
Haryana weather: मार्च की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में भयंकर गर्मी पड़ रही है। मार्च के महीने में ही तापमान चढ़ने लगा है। आमतौर पर इस महीने में मौसम सुहाना रहता है लेकिन इस बार गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। तेज धूप के वजह से लोग दिन में ही गर्मी महसूस कर रहे हैं।
मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले करीब 0.9 डिग्री बढ़ गया। मौसम सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के नए रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के तमाम जिलों में भिवानी में तापमान 34.5 डिग्री, नारनौल में 34 डिग्री, हिसार में 33.7 डिग्री, चंडीगढ़ में 33.1 डिग्री, अंबाला में 32.6 डिग्री, रोहतक में 32.3 डिग्री, करनाल में 31.4 डिग्री और पलवल में 32.7 डिग्री तक दर्ज किया गया।
5 मार्च को राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई. पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रही जिससे दिन का तापमान लगातार बढ़ता गया. दोपहर में धूप इतनी तेज है कि लोगों को बाहर निकलना मुश्किल लगने लगा है.
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दो-तीन दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य का तापमान फिलहाल 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा इसके वजह से काफी ज्यादा गर्मी महसूस होगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले समय में हल्की बारिश हो सकती है।
.
