Haryanaline_Logo

हरियाणा की बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर: पिंक रैपिडो चलाएंगी युवतियां, फ्री ई-स्कूटी के साथ सरकार देगी हर महीने ₹14,000 सैलरी

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana news:  हरियाणा की बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। अब राज्य में शहरी परिवहन को किफायती और सुलभ बनाने के लिए साथ हीं महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए प्रत्येक जिले में चंडीगढ़ और दिल्ली मॉडल पर रैपीडो सेवा की शुरुआत होगी। इस योजना के लिए एससी और बीसी वर्ग की महिलाओं का चयन किया जाएगा।

महिलाओं को सरकार बनाएगी आत्मनिर्भर 

चुनी गई 30 महिलाओं को सरकार इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध कराएगी और उन्हें 12000 से 14000 रुपए प्रति महीने दिया जाएगा।जिला स्तर पर आवेदन मांगा गया है और चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।चुनी गई महिलाओं के द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से राइट और छोटे सामान की डिलीवरी सेवा संचालित की जाएगी।

आवेदन और चयन प्रक्रिया

जिला कल्याण विभाग ने इच्छुक युवतियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने वाली महिलाओं के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।चयन होने के बाद उन्हें ट्रेनिंग दिया जाएगा और विभागीय स्तर पर सूची तैयार की जाएगी।

 इस योजना का मुख्य उद्देश्य कमजोर महिलाओं को एक स्थाई रोजगार उपलब्ध कराना है इसके साथ ही साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है।इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को छोटी दूर पर सामान डिलीवरी कराया जाएगा।


रोजाना 15 राइड अनिवार्य 


चयनित युवतियों को प्रतिदिन न्यूनतम 15 राइड पूरी करनी होंगी।रोजाना 15 राइड उपलब्ध कराना होगा ताकि महिलाओं को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।