इस दिन से खुलेगा हरियाणा का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो, मिलेंगी 200 से अधिक नई बसों की सौगात
Haryana news: हरियाणा के गुरुग्राम में पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो जल्द बनाकर तैयार होने वाला है।सेक्टर 48 में बन रहे इस डिपो का लगभग 70% काम पूरा हो चुका है। अप्रैल में शहर को 200 इलेक्ट्रिक बस मिलने की संभावना है। इलेक्ट्रिक बस डिपो का काम तेजी से बढ़ाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि डिपो को तय समय के भीतर तैयार कर लिया जाएगा। सेक्टर 48 में बना रहे इस आधुनिक डिपो में एक साथ 25 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा। इसके लिए यहां हाई कैपेसिटी चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जा रहा है।
बसों की पार्किंग मेंटेनेंस और मॉनिटरिंग के लिए भी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने पर भी संचालन में समस्या नहीं हो।
सेक्टर 10 डिपो में हाई कैपेसिटी चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा है। इन दोनों डिपो में इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। सरकार के द्वारा इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही है ताकि प्रदूषण की दर कम की जा सके।
