हरियाणा में गर्मी का डबल अटैक: इन जिलों में 35 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान, रात में भी गर्मी कर रही परेशान
Haryana weather news: हरियाणा में गर्मी बढ़ती जा रही है। राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़ चुका है वही रात के तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान महेंद्रगढ़ जिले का है महेंद्रगढ़ में 36 डिग्री के ऊपर तापमान पहुंच चुका है।
आमतौर पर मार्च के महीने में सुहाना मौसम देखने को मिलता है लेकिन इस साल गर्मी का अटैक देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस साल हर साल के तुलना में अधिक गर्मी पड़ने वाली है। गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं फसलों पर भी देखने को मिलने लगा है।
महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान
महेंद्रगढ़ सबसे गर्म, 36.2°C दर्ज:राज्य में सबसे अधिक तापमान महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नारनौल में 35.6°C और चरखी दादरी में 35.1°C तापमान, गुरुग्राम और भिवानी में भी पारा करीब 35°C तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार हिसार में 34.9°C, नूंह में 34.8°C और पलवल में 34.4°C तापमान दर्ज किया गया। राज्य के ज्यादातर जिलों का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। रात के समय भी गर्मी परेशान कर रही है।
