Haryanaline_Logo

हरियाणा में गर्मी देगी दस्तक: मार्च की शुरुआत से ही इन जिलों में 35 डिग्री तक जाएगा तापमान, पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana weather update: हरियाणा में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम के मिजाज में बदलाव दिख रहा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के माने तो अब राज्य में गर्मी जल्द दस्तक देने वाली है।

 

 मार्च की शुरुआत से ही गर्मी देगी दस्तक 

 

 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मार्च की शुरुआत से ही हरियाणा में भयंकर गर्मी की शुरुआत हो जाएगी। कई जिलों में 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाएगा। फिलहाल राज्य की अधिकतम जिलों में 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है।

 

 मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च की शुरुआत इस बार हर बार से अधिक गर्म रहने वाली है। दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच सकता है वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

 शुष्क रहेगा मौसम

आने वाले समय में मौसम शुष्क बना रहेगा फिलहाल बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।पलवल गुरुग्राम हिसार सहित कई जिलों में 35 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान जाएगा। दोपहर में काफी ज्यादा तापमान देखने को मिलेगा।