Haryanaline_Logo

हरियाणा में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का Alert, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, 60km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं 

 
Haryana weather
Whatsapp-Group

Haryana news: हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज राज्य के लगभग 15 जिलों में चमक गरज के साथ बारिश होगी और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सिरसा फतेहाबाद हिसार जींद कैथल करनाल पानीपत सोनीपत कुरुक्षेत्र अंबाला यमुनानगर समेत उत्तर पश्चिमी हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश होगी। कई जगह पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार देखने को मिल रहे हैं।

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल दक्षिण और पूर्वी जिलों में बारिश काफी ज्यादा हो सकती है वही 28 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। 29 मार्च को कई जगह ऊपर चमक गरज के साथ आंधी भी चलेगी।

 

मौसम विभाग ने किसानों को किया अलर्ट

 29 मार्च तक राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ बारिश होगी इसलिए मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दिया है कि तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि को देखते हुए फसलों की सुरक्षा का विशेष इंतजाम करें।

 दिन के तापमान में हुई हल्की बढ़ोतरी 

 एक तरफ राज्य में बारिश हो रही है वहीं दूसरी तरफ दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी राज्य में बारिश होती रहेगी। रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।