हरियाणा में गिरा तापमान, झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, इन जिलों में तीन दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
Haryana weather news: हरियाणा में झमाझम होने वाली बारिश से राज्य का तापमान गिर गया है। राज्य में एक बार फिर से ठंड लौट आई है। राज्य के कई जिलों में तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान को की माने तो अभी 3 दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली।
पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव
बीते कुछ दिनों से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ है जिसकी वजह से राज्य में बारिश हो रही है। राज्यों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी चल रही है। कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है।
आज कई जिलों में होगी बारिश
आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर और पूर्वी जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में ज्यादा असर रहेगा, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट
हिसार, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी-दादरी, मेवात में तीन दिनों तक भारी बारिश होने वाली है। राज्य के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। बारिश से मौसम में ठंड गई है लेकिन किसानों की परेशानियां बढ़ गई है।
