Haryanaline_Logo

हरियाणा में झमाझम बारिश से 5 डिग्री तक गिरा तापमान, 19 मार्च से बदलेगा मौसम,  पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 
Whatsapp-Group

Haryana weather Alert : हरियाणा में झमाझम बारिश होने से तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी के वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है।

 कल 19 मार्च से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी विश्व के सक्रिय होने से हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि होगी। 20 मार्च को राज्य की अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना बन रही है इस दौरान चमक गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का संयोग बन रहा है। फिलहाल राज्य में 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया है।

राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।सबसे अधिक गर्मी नूंह में रही, जहां तापमान 32.3°C तक पहुंच गया। गुरुग्राम में तापमान 32.0°C, पलवल में 32.2°C और अंबाला में 29.7°C रिकॉर्ड किया गया।